कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने होलिका दहन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

1 min read

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजेंद्र नगर, किशन नगर एवं कैनाल रोड स्थित साकेत कॉलोनी में आयोजित होलिका दहन एवं होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ होलिका दहन कर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। राजेंद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक नन्हा फैन, कनव बहुगुणा, मंत्री गणेश जोशी से मिलने पहुंचा। मंत्री जोशी ने बच्चे को फूलों की माला पहनाई और ऑटोग्राफ देकर उसका उत्साहवर्धन किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर हम सभी को सामाजिक एवं व्यक्तिगत बुराइयों के दहन का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली के रंगों की तरह अपने जीवन में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द के रंग भरें तथा आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करें। उन्होंने आगे कहा कि होली का पर्व हर्षोल्लास और उल्लास के साथ मनाएं, लेकिन साथ ही यह भी संकल्प लें कि अपने भीतर की नकारात्मकता, ईर्ष्या और द्वेष को समाप्त करेंगे। तभी होली का वास्तविक अर्थ सार्थक होगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत पूजा-अर्चना कर सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्यमंत्री देवेंद्र भसीन, डॉ.ओपी कुलश्रेष्ठ, पार्षद नंदनी शर्मा, पार्षद योगेश घाघट,कांता शर्मा, संजय अग्रवाल, डीडी अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.