शिव सेना पक्ष प्रमुख का जन्मदिन मनाया, स्कूली बच्चो को छाते वितरित किए

देहरादून। शिव सेना देहरादून द्वारा शिव सेना पक्षप्रमुख, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव साहेब जी ठाकरे का 66वाँ जन्मदिन शिव सेना मुख्यालय गोविंद गढ़ में मनाया, इस अवसर पर स्कूल के छोटे छोटे बच्चो को छाते भेट किए। इस मौके पर शिव सेना उत्तराखण्ड प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि आज सभी शिव सैनिकों के लिए बड़ी खुुशी का दिन है क्योकि आज ही के दिन सभी शिवसैनिकों के दिलो में राज करने वाले हमारे प्रेरणा स्त्रोत माननीय उद्भव जी ठाकरे का जन्मदिन है, गौरव कुमार ने बताया कि उद्भव जी की प्रेरणा से सभी शिवसैनिक सामाजिक व जनहित के कार्य करते है, सभी शिवसैनिकों ने उद्भव साहेब के दीर्घायु होने की कामना की।
जिला सचिव अभिनव बेदी ने कहा कि पूरे देश में शिव सैनिक हिंदू हृदय सम्राट वंदनीय बाला साहेब जी ठाकरे के समाज सेवा के कार्य कर रहे है, शिव सैनिक 80 प्रतिशत समाज सेवा, 20 प्रतिशत राजनीति की भावना से कार्य करते है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपप्रमुख शिवम् गोयल, रोहित बेदी, वासु परविंदा, सोनू आहुजा, अमित बजाज, कृष्णा  बेदी, हर्षित कुमार, कविता आहूजा,मोहम्मद फरीद, लक्ष्य बजाज, देव बेदी, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.