कांग्रेस पर लगाया पहाड़ की महिलाओं का अपमान करने का आरोप

1 min read

देहरादून। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश सह-संयोजक मधु जैन ने कांग्रेस पर पहाड़ की महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को अपमानित करके लोकसभा चुनाव लड़े जाएंगे? साथ ही देवभूमि उत्तराखंड एवं हिमाचल की जनता द्वारा कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त करने की बात कही।
उन्होंने मीडिया से बातचीत मे रोष प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पहाड़ की बेटी ही नहीं, बल्कि समस्त महिला शक्ति का अपमान किया है उसका जवाब देवभूमि उत्तराखंड और हिमाचल की जनता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवा कर देगी। भारतीय परंपरा अनुसार नारी को सर्वत्र पूजा जाता है, लेकिन कांग्रेस की प्रवक्ता की अभद्र पोस्ट ने कांग्रेसी मानसिकता को स्पष्ट किया है। उनकी पार्टी में महिलाओं के सम्मान की कोई जगह नहीं है। दरअस असलियत यह है कि कांग्रेस पार्टी अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी है और इस तरह व घटिया हरकत करने लगी है। जबकि समाज की प्रत्येक क्षेत्र की महिला गरिमा की हकदार हैं और उसका अपमान का किसी को हक नही है। कांग्रेस पार्टी को तत्काल कार्यवाही करते हुए श्रीनेत् को बर्खास्त कर चाहिए और राहुल गाँधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं कथनी और करनी में फर्क साफ नजर आ रहा है।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.