ऑपेरशन प्रहार“ के तहत एसएसपी के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता

1 min read

देहरादून। “ऑपेरशन प्रहार“ के तहत एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली। बिहार के कल्लू गैंग का 01 लाख का शातिर ईनामीं अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त 06 माह पूर्व उडीसा के जिला कारागार कटक से जेल तोड़कर फरार हो गया था।
उडीसा पुलिस द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर आकर सूचना दी गई कि उडीसा के जनपद कटक के थाना चौदवार में पंजीकृत मु0अ0सं0- 594/2025 धारा 262, 3(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त राजा साहनी पुत्र महेश साहनी निवासी लोदिया नगर, थाना मीरगंज, जिला बेगूसराय (बिहार), जो न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार कटक में निरूद्ध था, दिनांक 02/10/2025 को जेल तोड़कर फरार हो गया था। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उड़ीसा पुलिस द्वारा 1 लाख रू0 का इनाम घोषित किया गया था, जो घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा है। उक्त अभियुक्त को त्रिवेणी घाट क्षेत्र में एक गोल्डन रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में देखा गया है।  सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर तत्काल क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा त्रिवेणी घाट व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए उक्त संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गइ। साथ ही ऋषिकेश व आस-पास के क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीमों द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व समन्वित प्रयासां से उक्त संदिग्ध कार संख्याः पीबी-10-डीएन-0508 को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए नटराज चौक से टिहरी जाने वाले मार्ग पर सुमन पार्क के पास रोकते हुए वाहन सवार व्यक्तियों को चैक किया गया तो उडीसा पुलिस द्वारा कार की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति की पहचान राजा साहनी के रूप में की गई। जिसे पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। जिससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.