राज्यपाल पहुंचे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, विवि की तकनीकी जरूरतों पर की चर्चा

नैनीताल/अल्मोड़ा। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) का पहली बार सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में आगमन हुआ। उन्होंने कुलपति, संकायाध्यक्षों एवं अधिकारियों के साथ संवाद कर विश्वविद्यालय की चुनौतियों, शोध, शिक्षा, संरचनात्मक विकास और नई तकनीकी जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में संसाधनों की कमी, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और क्रीड़ा मैदान के उन्नयन की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, मीडिया, जनसंचार एवं फोरेंसिक विज्ञान में प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कंप्यूटर विज्ञान विभाग की लैब का निरीक्षण कर साइबर क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स, खिलाड़ियों और शिक्षकों की उपलब्धियों की सराहना की और कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को शोध व अकादमिक दिशा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए बधाई दी। कुलपति ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं से राज्यपाल को अवगत कराया।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.