द्वारी गांव में घंटाकर्ण देवता की जात्रा 24 व 25 दिसंबर को

देहरादून, हिमपथ संवाददाता। टिहरी जिले में घनसाली तहसील अंतर्गत द्वारी गांव में घंटाकर्ण देवता की जात (जात्रा) 24 व 25 दिसंबर को होगी। घंटाकर्ण देवता की जात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस जात्रा में प्रतिभाग करने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी देहरादून, दिल्ली, मुंबई, टिहरी, ऋषिकेश व अन्य स्थानों से गांव पहुंचेंगे। घंटाकर्ण देवता की जात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 24 दिसंबर को घंटाकर्ण देवता के निशाण की पूजा होगी। निशाण शोभायात्रा रात्रि 8 बजे देव स्थान से मोलखा बिंदी के लिए प्रस्थान करेगी। मोलखा में रात्रि जागरण होगा। 25 दिसंबर को सुबह 8 बजे देव जात्रा मोलखा बिंदी से देव स्थान के लिए प्रस्थान करेगी। घंटाकर्ण देवता की जात्रा में शामिल होने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा घनसाली, जखन्याली, गौरिया, पिलखी, थापला, बौंर, मुयालगांव, सेमल्थ, डागर, नैनचामी क्षेत्र से लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.