टीएचडीसी इंडिया ने हर्षोल्लास से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

1 min read

ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने देशभक्ति की भावना के साथ देश का 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री सिपन कुमार गर्ग ने ऋषिकेश स्थित कंपनी के मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने परियोजना स्थलों और कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया एवं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की द्य साथ ही सतत एवं विश्वसनीय विद्युत उत्पादन के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति संगठन की सामूहिक प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर टीएचडीसीआईएल परिवार ने संविधान निर्माताओं, स्वतंत्रता सेनानियों और भारत के लोकतंत्र की नींव रखने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिससे राष्ट्रीय गौरव की भावना के विशेष अनुभव की अनुभूति की गई। जनसमूह को संबोधित करते हुए सिपन कुमार गर्ग ने टीएचडीसीआईएल के कर्मचारियों के सामूहिक समर्पण को स्वीकार करते हुए राष्ट्र के विद्युत क्षेत्र को सुदृढ़ करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने रेखांकित किया कि टीएचडीसीआईएल की वर्षों की यात्रा निरंतर प्रदर्शन, लचीलापन और रणनीतिक विकास को दर्शाती है। एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का उल्लेख करते हुए, श्री गर्ग ने बताया कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की संस्थापित क्षमता में लगभग 130 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 1,587 मेगावाट से बढ़कर 3,657 मेगावाट हो गई है, जो कि कंपनी के उत्पादन पोर्टफोलियो के महत्वपूर्ण विस्तार को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि इस वृद्धि के साथ-साथ टीएचडीसीआईएल की वित्तीय स्थिति भी सुदृढ़ हुई है द्य कंपनी की क्रेडिट रेटिंग “एए“ से “एए$“ तक अपग्रेड हुई है, जो इसके सुदृढ़ परिचालन प्रदर्शन और वित्तीय अनुशासन की पुष्टि करती है। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी प्रगति, बढ़ती अपेक्षाएं और सीमित समयसीमा यह मांग करती हैं कि संगठन न केवल उत्तरदायी हों अपितु सक्रियता के साथ भविष्य के लिए तैयार भी रहें। ऋषिकेश स्थित कॉर्पोरेट मुख्यालय में आयोजित समारोह में एल. पी. जोशी, मुख्य तकनीकी अधिकारी, कुमार शरद, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं), डॉ. ए. एन. त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक (मा.सं. एवं-प्रशा. व कें.सं.), एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में अधिकारी/कर्मचारी एवं परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.