डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ का 222वां वार्षिकोत्सव भैरव पूजा के साथ हुआ प्रारंभ

1 min read

देहरादून। मां डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ का 222वां वार्षिकोत्सव भैरव पूजा के साथ प्रारंभ हुआ। सोमवार को सुबह छह बजे आचार्यों द्वारा शिव पूजा की गई। 1 जुलाई को सायं मंदिर परिसर में सुंदर कांड का पाठ प्रसिद्ध गायक हरिपाल आहूजा द्वारा किया जाएगा। 2 जुलाई को झंडा परिक्रमा सुभाषनगर से प्रारंभ होगी। 3 जुलाई को माता रानी का भव्य जागरण रात्रि 9 बजे प्रारंभ होगा। 4 जुलाई को मां का विशाल भंडारा पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ होगा। माता रानी के भजनों का गुणगान हेमंत बृजवासी, पप्पू अरोड़ा, मन्नु सिकन्दर, मनोज सरगम एंड पार्टी द्वारा किया जाएगा। इस वार्षिकोत्सव में देश-विदेश से मां के भक्त मंदिर आते हैं। इस बार फूलों की सजावट एवं बिजली की सजावट मुख्य आकर्षण है। यातायातकी समस्या को देखते हुए शोभायात्रा सुभाषनगर से मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी ताकि आम जन मानस को असुविधा से बचाया जा सके। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए दर्शनी गेट स्थित एक होटल में मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के पुत्र शुभम गोस्वामी एवं संयम गोस्वामी के सानिध्य में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को दिनेश अग्रवाल एवं गौरव कुमार द्वारा संबोधित किया गया। इस मौके पर शिवम गोयल, विक्की प्रजापति वासू, परविन्दा आदि उपस्थित रहे।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.