मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में अवंतिका का चयन

1 min read

रुद्रप्रयाग। जउमावि गोरणाधार डंगवाल गांव की कक्षा 9वी की छात्रा अवंतिका गौड़ का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृति परीक्षा के लिए हुआ है। छात्रा को जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि विद्यालय के छात्र ईशांत का चयन भी इस परीक्षा के लिए हुआ है। दोनों बच्चे ग्रामीण परिवेश से आते हैं। अपनी मेहनत व लग्न से इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की। जिसका श्रेय छात्रों ने अपने माता-पिता व अध्यापकों को दिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीरबल सिंह रावत ने इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सहायक अध्यापक अंग्रेजी सोहन सिंह नेगी के अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया है। उन्होंने लगातार मेहनत कर छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया और उन्हें इस योग्य बनाया। उन्होंने बताया कि छात्रों के चयन से अभिभावकों में खुशी का माहौल बना हुआ है। हर साल प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं का चयन होना, विद्यालय में पठन-पाठन के स्तर को दर्शाता है। जिससे शैक्षणिक माहौल में लगातर परिवर्तन किया जा रहा है। प्रबन्धक सन्तोष रावत, प्रदीप रावत, सुरेन्द्ररावत, विनोद रावत, जगदीप रावत, अशोक रावत, मालती देवी, शिव सिंह रावत, अरविन्द प्रसाद भट्ट, मनीष प्रसाद, सोबत सिंह रावत ने विद्यालय परिवार की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.