मंत्री के निर्देश के बाद एनएच कैंपटी स्टैण्ड पर मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोला गया

मसूरी। प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी आकर कैंपटी टैक्सी स्टैण्ड के समीप एनएच 707ए का पुश्ता ढहने से मार्ग बंद हो गया था जिसका कार्य लगभग पूरा हो गया है उसका निरीक्षण किया व छोटे वाहनों के लिए मार्ग एनएच के अधिकारियों को वार्ता करने के बाद खोल दिया गया लेकिन इसमें एक मार्गीय यातायात ही चलेगा व इसी सप्ताह तक बडे वाहनें के लिए भी मार्ग खोल दिया जायेगा। वहीं कहा कि चार माह के अंदर शिव मंदिर के समीप वाला पुल बनकर तैयार हो जायेगा।
प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने गांधी चौक हवाघर पर जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, एनएच के अधिकारियों से भी मसूरी के विकास की योजनाओं पर बात की व बैठक ली ताकि कार्य समय सीमा में पूरे हो सके। उन्होंने कहा कि कैपटी टैक्सी स्टैण्ड पर छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया है लेकिन यह अभी एक मार्गीय यातायात के रूप में चलेगा वहीं एक सप्ताह के भीतर बडे वाहनों के लिए भी रोड खोल दिया जायेगा। वहीं उन्होंने एनएच के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे से अन्य विकास कार्यो पर भी चर्चा की व सीजन से पूर्व कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग से संबंधित कार्या पर भी अधिशासी अभियंता राजेश कुमार से मसूरी की सडकों के बारे में जानकारी ली गयी। मंत्री जोशी ने बताया कि शिव ंमंदिर के समीप वैलीब्रिज वाले स्थान पर पुल बनाये जाने का कार्य एक सप्ताह में शुरू हो जायेगा उसके टेंडर हो चुके है व कार्यदायी संस्था से कहा गया कि दिनरात कार्य कर चार माह में पुल बनाकर तैयार करे। इस मौके पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अमित कुमार से मसूरी में पेयजल की आपूर्ति पर वार्ता की जिसमें उन्होंने बताया कि मसूरी के लिए 14 एमएलडी पानी मिल रहा है, जबकि लोगों ने कहा कि पानी की समस्या कई स्थानों पर बनी है व टैकरों से अभी भी पानी ढोया जा रहा है। इस पर उन्हांने अवगत कराया कि पानी की आपूर्ति लगातार की जा रही है जहां टैकट जा रहे है वहा पानी की खपत अधिक होने पर ही जा रहे हैं, वहीं मंत्री ने उनसे मसूरी में जहां से शिकायतें हो उसका समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में एमडीडीए के विकास कार्यां की भी समीक्षा की गयी व आवश्यक निर्देश दिए गये। वहीं कोतवाल से गांधी चौक पर अवैध तरीके से खडे वाहनों व स्कूटियों को हटवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पालिका सभासद अमित भटट, विशाल खरोला, सचिन गुहेर, कुशाल राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, धर्मपाल पंवार, अभिलाष, अशोक अग्रवाल, सहित एनएच के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे, सहायक अभियंता विजय कुमार, अमित कुमार, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अमित कुमार, सहायक अभियंता मणिकांत, एमडीडीए के अधिशासी अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, नगर पालिका के अवर अभियंता रजत नेगी, कोतवाल देवेंद्र चौहान सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.