जिहादी और अपराधियों के लिए देवभूमि में नहीं कोई जगहः भाजपा
1 min read
देहरादून। भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ता की निर्मम हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए, सभी हत्यारों को शीघ्र कठोरतम सजा मिलने का भरोसा जताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने दोषियों के खिलाफ धामी सरकार द्वारा लिए बुलडोजर एक्शन का स्वागत करते हुए जिहादी मानसिकता और अपराधियों के सफाये तक मजबूत कार्रवाई जारी रहने की बात कही है। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं की पीड़ा और आक्रोश को महसूस करते हुए सभी से धैर्य रखने की अपील की है। उन्होंने मीडिया द्वारा पूछे सवालों के जवाब में जारी बयान में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पर जिस तरह का सुनियोजित और कायराना हमला किया गया, वह बेहद निंदनीय और दुखद है। पार्टी और सरकार दिवंगत कार्यकर्ता के शोक संतिप्त परिजनों के साथ इस असीम दुख की घड़ी में पूरी तरह से साथ खड़ी है। वहीं ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणो में स्थान देने और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने की प्रार्थना की है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और संगठन की तरफ से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगीं। इसी तरह सरकार द्वारा की गई अब तक की कठोर और त्वरित कार्रवाई का पुरजोर स्वागत किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के लिए देवभूमि में कानून से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि दुखद घटना को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में बहुत क्षोभ और आक्रोश का माहौल है। जिसका अहसास करते हुए उन्होंने सभी से धैर्य रखने और कानूनी प्रक्रिया को थोड़ा समय देने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि हत्याकांड के दोषियों पर बुलडोजर चलना तो केवल इस बात का पहला प्रमाण है कि अपराध के प्रति भाजपा सरकार श्जीरो टॉलरेंसश् की नीति पर काम करती है। हमे भरोसा है कि इस कार्रवाई में आगे हत्यारों और उनके संरक्षणकर्ताओं को भी ऐसी कठोरतम सजा दिलाई कि आने वाली पीढ़ियां देवभूमि में जेहाद और अपराध की मानसिकता रखने से भी तौबा करने लगें। उन्होंने कहा कि जो लोग भी देवभूमि की शांति, सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था को चुनौती देने का दुस्साहस करें, उन्हें उनकी ही भाषा में करारा जवाब दिया जाए। श्री भट्ट ने आगे कहा कि उत्तराखंड में अपराध और अवैध कब्जे की राजनीति और रणनीति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धामी सरकार अपराधियों और भू-माफियाओं के मंसूबों को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोहराया कि देवभूमि की पवित्रता, शांति और नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ भविष्य में इससे भी अधिक कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।
