शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे सीएम धामी

1 min read

अल्मोड़ा। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे और उनके माता-पिता, भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के लिए शहादत देकर वह अमर हो गए हैं और आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद रखेंगी। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर भव्य गेट बनाने की घोषणा भी की।
बता दें कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सेना के एक अभियान के दौरान शहीद हुए थे। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश और राज्य सरकार परिवार के साथ खड़ी है।मुख्यमंत्री ने परिवार को हर संभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शहीदों के सम्मान और उनके आश्रितों की देखभाल सरकार की प्राथमिकता है। वहां मेयर अजय वर्मा, दायित्वधारी गोविंद सिंह पिलख्वाल, जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.