रानीखेत का सागर हत्याकांडः रानीखेत में भड़का जनाक्रोश

रानीखेत। सागर सिंह की हुई हत्या से जनाक्रोश भड़क उठा है। सिमोली, भैंसोली, टनवाड़ी, तुश्यारी आदि गांवों के लगभग डेढ सौ ग्रामीण कोतवाली जा धमके। नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हत्यारोपित को सामने लाने की जिद पर अड़ गए। कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं दिखाई जाती, शव नहीं उठाएंगे। फांसी पर चढ़ाने की पुरजोर वकालत की। सीओ भावना कैंथोला ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि हत्यारोपित पकड़ लिया गया है, लेकिन गुस्साए ग्रामीण कोतवाली में डटे रहे।
सिमोली गांव निवासी 19 वर्षीय सागर सिंह की बीती देर शाम ऐना गांव में निर्मम हत्या के बाद से ही गम व गुस्से का माहौल था। अगले दिन शनिवार को नागरिक चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया। हत्याकांड का पता लगते ही द्वारसों क्षेत्र के लोग भड़क उठे।विभिन्न गांवों के बाशिंदे पहले चिकित्सालय पहुंचे। फिर कोतवाली जाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने हत्यारोपित को ग्रामीणों के सुपुर्द करने और उसे सामने लाने की मांग उठाई। माहौल गरमाने पर सीओ भावना ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। आश्वस्त किया कि हत्यारोपित जगत सिंह को जेल भेजा जा रहा है। मगर नाराज ग्रामीण सामने दिखाने की जिद करते रहे।वहीं पुलिस के अनुसार कड़ाई से पूछताछ के बाद दोपहर कप्तान चंद्रशेखर घोड़के हत्याकांड का खुलासा करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दीपक साह, पूर्व सरपंच डूंगर सिंह, राजेन्द्र सिंह, भीम सिंह, आनन्द सिंह, अनोप सिंह, गोपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, किशन सिंह, दान सिंह, महेंद्र सिंह, चंदन सिंह, भगवत सिंह, नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.