अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। शराब की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 31 बोतल अवैध शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ऊखीमठ पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अवैध शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक रौकाया पुत्र सर्जन रौकाया और गंग बिष्ट पुत्र हीरालाल बिष्ट के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से जिला कालिकोट, नेपाल के निवासी हैं और वर्तमान में लाल बाजार, सोनप्रयाग में रह रहे थे। पुलिस ने दीपक रौकाया के कब्जे से 16 बोतल तथा गंग बिष्ट के कब्जे से 15 बोतल, कुल 31 बोतल अवैध शराब बरामद की। मामले में कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह पुजारा, आरक्षी पूरन तथा आरक्षी राकेश नेगी शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.