एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल और नियम तोड़ने वालों को समझाया

देहरादून। दुपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाली सवारी (पीलियन राइडर) को भी अब हेलमेट की अनिवार्यता में शामिल कर दिया गया है। इसी के चलते एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने सड़कों पर उतरकर आज सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया।
हेलमेट न पहनने वाले पीलियन राइडर्स को सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट की उपयोगिता की जानकारी देते हुए हेलमेट भी किये वितरित किए गए। आज शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा दुपहिया वाहनों पर पीलियन राइडर द्वारा हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के सम्बंध में जानकारी देने हेतु पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं मुख्य चैराहों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान दुपहिया वाहन पर पीछे बैठी सवारी के द्वारा डबल हेलमेट प्रयोग न करने पर एसएसपी द्वारा उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट के उपयोगिता के सम्बंध में जागरूक कर उन्हें अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करने के लिये प्रेरित किया व हेलमेट न पहनने वाले पीलियन राइडरों को हेलमेट वितरित किये गये।
इस अभियान के दौरान एसएसपी द्वारा दुपहिया वाहनों पर डबल हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों व पीलियन राइडर्स को फूल देकर सम्मानित किया गया तथा उनके इस जागरूक व्यवहार की प्रशंसा करते हुए अन्य वाहन चालकों को उससे सीख लेने के लिये प्रोत्साहित किया गया । अभियान के दौरान एसएसपी आमजन को जागरूक करते हुए बताया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। दून पुलिस का उद्देश्य चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, ओवर स्पीडिंग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहनों में पीलियन राइडर्स द्वारा हेलमेट न पहनने पर अब वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जायेगी। इस जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक, यातायात, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.