एनईसीसी लिमिटेड बोर्ड ने प्रेफेरेंशिएल बेसिस पर इक्विटी शेयर्स और वारंट के अलॉटमेंट को मंज़ूरी दी

1 min read

देहरादून। नॉर्थ ईस्टर्न कैरीइंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NECC) डोमेस्टिक, इंटरनेशनल, कमर्शियल और इंडस्ट्रीयल माल परिवहन में लीडिंग कंपनी, ने घोषणा की है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 6 लाख 70 हजार इक्विटी शेयर्स के आवंटन को मंज़ूरी दे दी है और 39,55,062 शेयर वारंट 10 रुपये की फेस वैल्यू से 32.05/- कीमत पर जिसमें 22.05 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्रीमियम शामिल है, कंपनी अधिनियम, 2013, सेबी (आईसीडीआर) रेग्युलेशन और अन्य लागू कानूनों के अनुसार निजी प्लेसमेंट के आधार पर प्रेफेरेंशियल इश्यू के माध्यम से कैश कंसीडरेशन के लिए प्रमोटर्स और अन्य नॉन-प्रमोटर ग्रुप के व्यक्ति को प्रेफेरेंशियल बेसिस पर इक्विटी शेयर्स में कन्वर्टबल हैं।

इससे पहले, कंपनी ने घोषणा की थी कि उसे गेल (इंडिया) लिमिटेड से तीन साल की अवधि के लिए 52.48 करोड़ रुपये की कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू के तहत पॉलिमर के ट्रांसपोर्टेशन के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी ने हाल ही में 20 करोड़ रुपये तक के निवेश के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के माध्यम से ट्रकिंग पर्पस से 20% तक शेयर/प्रतिभूतियों के लिए एसजी लॉजिस्टिक मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू किया था।

कंपनी अपने ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी सॉल्यूशंस पेश करने के लिए अपने डीप ऑपरेटिंग नॉलेज का उपयोग करती है। वेयरहाउसिंग सर्विसेज़ के साथ-साथ डोमेस्टिक, इंटरनेशनल,कमर्शियल और इंडस्ट्रीयल माल ट्रांसपोर्टेशन में विशेषज्ञता के साथ नॉर्थ ईस्टर्न कैरीइंग कॉर्पोरेशन ने खुद को भारत में एक लीडिंग फ्रेट (माल) फॉरवर्डिंग कंपनी के रूप में स्थापित किया है।

जो लोग सामान को एक डेस्टिनेशन से दूसरी तक ले जाना चाहते हैं, उनके लिए नॉर्थ ईस्टर्न कैरीइंग कॉर्पोरेशन कॉस्ट-इफेक्टिव सॉल्यूशंस देता है। इसकी सेवाओं में फ्रेट (माल) मैनेजमेंट और कस्टमाइज लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जो एक ऑटोमेटेड ईआरपी-बेस्ड सॉफ्टवेयर सिस्टम द्वारा समर्थित है। अपनी ऑपरेशनल एक्स्पर्टीज़, व्यापक ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का लाभ उठाते हुए, टीम नेपाल, भूटान और भारत में राष्ट्रव्यापी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज़ प्रदान करने के लिए समर्पित है।
वर्तमान में, नॉर्थ ईस्टर्न कैरीइंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनईसीसी) पार्ट ट्रक लोड (पीटीएल), फुल ट्रक लोड (एफटीएल), बल्क मूवमेंट, ओडीसी मूवमेंट्स, वेयरहाउसिंग और 3पीएल सहित सेवाएं प्रदान करता है। अपने पार्ट ट्रक लोड (पीटीएल) के साथ नॉर्थ ईस्टर्न कैरीइंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारत भर के विभिन्न स्थानों से देश के पूर्वी और उत्तरपूर्वी क्षेत्रों तक माल और छोटे पार्सल (50 किग्रा) की आवाजाही की सुविधा प्रदान करता है। अपने पूर्ण ट्रक लोड (एफटीएल) में, नॉर्थ ईस्टर्न कैरीइंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड इस सेवा को प्रमुख कॉर्पोरेट ग्राहकों तक विस्तारित करता है। भारत में टॉप फ्रेट (माल) फॉरवर्डिंग कंपनियों में से एक और क्षेत्र में सर्वोत्तम माल परिवहन एजेंसियों में से एक के रूप में, नॉर्थ ईस्टर्न कैरीइंग कॉर्पोरेशन इंडस्ट्री में उत्कृष्टता के मानक स्थापित करता जा रहा है।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.