परिवार के मुखिया की सटीक जानकारी देगी जनगणना के सही आंकड़ेः वृक्षमित्र डॉ सोनी
हरिद्वार। बहादराबाद के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टाटवाला में स्वजनगणना व जनगणना में जन जन की सहभागिता के लिए छात्र छात्राओं की जन जागरूकता कार्यक्रम पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी की अध्यक्षता में तथा प्रधानाचार्य मनोज कुमार व राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक बहादराबाद अध्यक्ष वीरपाल सिंह की उपस्थिति में किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं से अपने परिवार के सदस्यों तथा अपने आसपास के लोगों को जनगणना में सहयोग व सही जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।
छात्रों को संबोधित करते हुए वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा इस धरती में होने की जानकारी हमारी तभी होगी जब सरकार के आकड़ों में हमारी गणना होगी इसलिए हमें अपने परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी देने व अपने मौहल्ले के लोगों को जनगणना में सहयोग करने की अपील की गई। वही राज कुमार ने कहा ऐसे राष्ट्रीय कार्यक्रम जो गांव व मौहल्ले से जुड़े होते है उसमें जन जन को जागरूक करने में छात्रों की अहम भूमिका होती है। बीपी सिंह ने अपील करते हुए कहा हमारा प्रयास हो कोई व्यक्ति जनगणना से छुटेना।
प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने कहा जनगणना एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसमें हमारी सही जानकारी देना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है आज हमारे विद्यालय में वृक्षमित्र डॉ सोनी आए जिनकी अध्यक्षता में हमनें जनगणना जागरूकता कार्यक्रम चलाया जिसमें सभी शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में दीपक कुमार, हर्षवर्धन नेगी, धर्मवीर सिंह, जसप्रीत, निधि, रितिका, जैसिका, रितिका, रिया, तरुण, दिमांशु, सूरज, विकास, रिहान, संजय आदि मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन राज कुमार ने किया।
