नमस्कार देवभूमि सेवा संघ दिल्ली की ओर से कद्दूखाल में मां भगवती जागरण का आयोजन 15 जून को

देहादून, हिम पथ न्यूज। नमस्कार देवभूमि सेवा संघ दिल्ली की ओर से 15 जून को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस कद्दूखाल टिहरी गढ़वाल में मां भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा है। नमस्कार देवभूमि सेवा संघ के प्रवक्ता के अनुसार सिद्ध शक्तिपीठ मां सुरकण्डा देवी के श्री चरणों में गंगा दशहरे के पावन पर्व पर मां भगवती जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 15 जून शनिवार को सायं 7 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ज्योति प्रज्वलित रात्रि 8 बजे होगी। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस कद्दूखाल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गजेंद्र राणा एंड पार्टी द्वारा महामाई का गुणगान किया जाएगा। 16 जून रविवार को प्रातः 5 बजे प्रसाद वितरण होगा। उल्लेखनीय है कि नमस्कार देवभूमि सेवा संघ दिल्ली की ओर से गंगा दशहरे पर हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है।