होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने पेश की नई शाइन 100 डीएक्स और सीबी125 हॉर्नेट

1 min read

देहरादून। अपनी यात्रा का एक अहम पड़ाव पार करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आज भारत में अपने 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस खास मौके पर कंपनी ने दो नई मोटरसाइकिलें पेश कीं सीबी125 हॉर्नेट और शाइन 100 डीएक्स. ये भारतीय ग्राहकों के लिए आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत प्रोडक्ट्स देने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। जनरेशन होंडा के इस नए युग में कदम रखते हुए, नई सीबी 125 हॉर्नेट और होंडा शाइन 100 डीएक्स की बुकिंग्स 1 अगस्त 2025 से शुरू होंगी।
महत्त्वपूर्ण अवसर पर बोलते हुए, श्री सुत्सुमु ओतानि, मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और सीईओ, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया, ने कहाः “आज एचएमएसआई की भारत में यात्रा का एक अहम अध्याय है। हम 25 शानदार वर्षों का जश्न मना रहे हैं और मुझे बहुत गर्व है कि हम एक नहीं, बल्कि दो नई मोटरसाइकिलेंकृसीबी 125 हॉर्नेटऔर शाइन 100 डीएक्सकृ पेश कर रहे हैं। ये दोनों प्रोडक्ट्स होंडा की इनोवेशन और ग्राहक-केंद्रित सोच को दर्शाते हैं। इनका लॉन्च भारतीय मार्केट के लिए एडवांस्ड और हाई-टेक मोबिलिटी सॉल्यूशंस देने के हमारे वादे को मजबूत करता है। यह उत्सव होंडा की वर्ल्डवाइड 500 मिलियन प्रोडक्शन माइलस्टोन और एचएमएसआई की 70 मिलियन प्रोडक्शन उपलब्धि के साथ भी जुड़ा हुआ है। हम अपने कस्टमर्स, पार्टनर्स और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिनकी वजह से यह सफर मुमकिन हुआ। आने वाले वर्षों में हम इसी तरह अपनी ग्रोथ को और तेज़ करने के लिए उत्साहित हैं।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.