फेमिना महिला संस्था ने किया हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन

1 min read

देहरादून। हरबजवाला में फेमिना महिला संस्था द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसका संयोजन नंदा सुंदरियाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अदिति पार्षद, मंजू कौशिक और विशिष्ट अतिथि प्रशांत किरण राणा उपस्थित रहे। महोत्सव में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें तंबोला, ग्रुप डांस, सोलो डांस और मिस तीज प्रतियोगिता प्रमुख रही।
ग्रुप डांस प्रतियोगिता में दिव्य योग समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिस तीज प्रतियोगिता (30-50 आयु वर्ग) में प्रथम स्थान पूजा जोशी,द्वितीय स्थान हिमानी व तृतीय स्थान पर ममता पाठक रहीं। मिस तीज प्रतियोगिता (50-60 आयु वर्ग) में प्रथम स्थान पर उषा रावत रही। तंबोला प्रतियोगिता में चंदा एवं सोनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रही शिव-गौरा की भावविभोर कर देने वाली प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर आयोजिका नंदा सुंदरियाल ने कहा कि “ऐसे आयोजन महिलाओं के आत्मविकास और सामाजिक जुड़ाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मैं भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहूंगी।“

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.