भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य 24 अगस्त को देहरादून में करेंगे पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा

1 min read

देहरादून। भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के सदस्यगण राज्य भ्रमण पर 23 से 26 अगस्त तक देहरादून में प्रवास करेंगे। इस दौरान परिषद के सदस्य पत्रकारों एवं समाचार पत्रों के प्रकाशकों की समस्याओं सहित मीडिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे तथा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सुझाव साझा करेंगे।
भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य-संयोजक गुरिंदर सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी एवं सुधीर कुमार पाण्डा 24 अगस्त को अपराह्न 12 बजे राज्य अतिथि गृह, बीजापुर में समाचार पत्रों के प्रकाशकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में समाचार पत्रों के प्रकाशकों द्वारा अपनी समस्याओं एवं मीडिया से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को परिषद के सदस्यों के समक्ष रखा जाएगा। इस दौरान संबंधित पक्षों के साथ संवाद एवं विचार-विमर्श करते हुए समस्याओं के समाधान तथा आवश्यक सुझावों के संबंध में चर्चा की जाएगी।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.