Recent Posts

21 August 2026

उत्तराखण्ड में फिर बदलेगा मौसम, 5 जनवरी से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

1 min read

देहरादून । उत्तराखंड में मौसम फिर बदलने वाला है। 5 जनवरी से 7 जनवरी तक राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। आज गुरुवार से लेकर 4 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। 5 जनवरी से मौसम फिर अंगड़ाई लेगा और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। उत्तराखंड में फिर बदलेगा वेदररू मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी से 7 जनवरी तक उत्तराखंड के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी जिलों में बर्फबारी होगी। उत्तरकाशी जिले में कुछ जगहों पर बर्फबारी होगी। इसके साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होगी।
इधर उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में नए साल के पहले दिन से ही कड़ाके की ठंड और शीत लहरों में लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। शीत लहरों के साथ सर्द हवाएं चल रही हैं। इस ठिठुरन वाली सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में पैक होने के साथ ही अलाव का सहारा ले रहे हैं। रामनगर और कालाढूंगी जैसे मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी शीत लहर का प्रकोप देखा जा रहा है। ठंड के साथ कोहरे का असर भी दिख रहा है। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार में कमी आई है। रामनगर और उसके आसपास के तापमान में भी काफी गिरावट आ गयी है। रामनगर का न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंड के चलते लोग मजबूरन घरों में कैद हैं। लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारे ले रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका ने जगह-जगह चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है। जहां पर आवाजाही ज्यादा होती है, वहां पर दुकान स्वामियों द्वारा भी रहागीरों के लिए अलाव जलाए गए हैं।

You may have missed

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.