Recent Posts

21 August 2026

सीएम ने गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरू गोविंद सिंह जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। गुरू गोविंद सिंह की जयंती पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी सत्य और धर्म की रक्षा के मार्ग पर चलने वाले सच्चे दिव्यात्मा थे। त्याग और बलिदान के साथ ही दृढ़ संकल्प का अद्भुत रूप गुरू गोबिंद सिंह जी में था। वे साहस, करुणा और उदारता के प्रतीक थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु का जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है। उन्होंने समाज में अनेकता में एकता का संदेश दिया। साथ ही समाज में समानता की स्थापना कर आत्मसम्मान की भावना जागृत की।

You may have missed

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.