उत्तराखंड शासन ने दस आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। धामी सरकार ने पांच आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों सहित कुल 10 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है। इसके अलावा देहरादून और हरिद्वार के अपर जिलाधिकारियों सहित कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
शासन के कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से 27 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं खेल एवं युवा कल्याण विभाग की निदेशक दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को जिलाधिकारी पद से हटाकर शासन में अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल को प्रदेश में हाल ही में हुए प्रशासनिक बदलावों की अगली कड़ी माना जा रहा है। 1. ललित मोहन रयाल (आईएएस) जिलाधिकारी नैनीताल के पद से हटाकर अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। 2. अंशुल सिंह (आईएएस) जिलाधिकारी अल्मोड़ा से स्थानांतरित कर जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया है। 3. दीप्ति सिंह (आईएएस) निदेशक खेल एवं युवा कल्याण के पद से हटाकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा नियुक्त की गई हैं।
4. निधि यादव (आईएएस) अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग से स्थानांतरित कर अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा निदेशक खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 5. विनीत तोमर (आईएएस) प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम के साथ उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
6. कृष्ण कुमार मिश्रा (पीसीएस) अपर जिलाधिकारी देहरादून से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है।
7. पंकज कुमार उपाध्याय (पीसीएस) अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार के साथ अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 8. वैभव गुप्ता (पीसीएस) अपर जिलाधिकारी हरिद्वार से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है।
9. सीमा विश्वकर्मा (पीसीएस) डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा तथा नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा के दायित्व से मुक्त कर डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाया गया है। 10. सुधीर कुमार (पीसीएस) डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से स्थानांतरित कर डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.