अश्विनी मित्तल रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष पद पर अधिष्ठापित

1 min read

मसूरी। रोटरी क्लब मसूरी की बैठक में रोटेरियन अश्विनी मित्तल को वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद पर अधिष्ठापित किया गया। वहीं इस मौके पर दस चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
रोटरी मसूरी के अध्यक्ष बनाये जाने पर अश्विनी मित्तल ने पदभार ग्रहण करने के बाद सभी रोटेरियन का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस जिम्मेदार पद पर विश्वास के साथ अधिष्ठापित किया जिसके लिए वे सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने  निवर्तमान अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के कार्यकाल की सराहना की व कहा कि उन्होंने रोटरी मसूरी का नाम रोटरी मंडल में उल्लेखनीय कार्य कर सम्मान दिलाया। उन्होंने कहा कि उनके प्रेरणादायी कार्यो से सीख लेते व सभी सदस्यों के सहयोग से समाज सेवा के कार्य किए जायेगें।  उन्होंने रोटेरियन दीपक अग्रवाल एवं उनकी टीम को हाल ही में हुए मंडल समारोह में क्लब को प्राप्त 19 पुरस्कारों के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया और इसे क्लब के समर्पण तथा निरंतर सेवा का परिणाम बताया। इस मौके पर चिकित्सा दिवस के तहत दस चिकित्सकों को उनके द्वारा किए गये उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष व वोकेशनल अवार्ड्स चेयरमैन संजय अग्रवाल ने  चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसमें ’डॉ. जॉर्ज, डॉ. आलम, डॉ. स्नेहा पंवार, डॉ. सुशील सैनी, डॉ. प्रेशिका रावत, डॉ. राहुल उनियाल, डॉ. सृष्टि कर्णवाल, डॉ उज्वल मल्होत्रा, डॉ. नंदिनी सब्बरवाल, तथा डॉ. प्राची जैन’’ शामिल रहे। इस मौके पर प्रमोद साहनी, रणबीर सिंह, सुरेश अग्रवाल, मनमोहन कर्णवाल, आलोक मेहरोत्रा, नरेंद्र के. साहनी, मोहम्मद. सलीम, सी.आर. आर्य, विनीश संघल, शैलेन्द्र कर्णवाल, रजत अग्रवाल, संदीप साहनी, निर्वतमान अध्यक्ष दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। समापन में रोटेरियन अश्विनी मित्तल ने रोटरी क्लब ऑफ मसूरी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि क्लब करुणामय सेवा, सामुदायिक स्वास्थ्य एवं समावेशी परियोजनाओं पर केंद्रित रहेगा, ताकि मसूरी एवं आसपास के क्षेत्रों को ठोस और मापनीय लाभ मिल सकें।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.