बिजली सामग्री चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार
1 min read
चमोली। बिजली लाइन निर्माण सामग्री चोरी होने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुरायी गयी करीब 8 लाख रूपये की विघुत सामग्री व घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार टी.एस. पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में साइट इंजीनियर नकुल कुमार, निवासी जमुई (बिहार) द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग में सूचना दी गई कि आर.डी.एस.एस. परियोजना के अंतर्गत कर्णप्रयाग क्षेत्र के नौटी, पुडियाणी एवं जाख गांवों में बिजली लाइन बदलने हेतु साइट पर रखी गई लगभग 1100 मीटर पीवीसी केबल, 3कृ4 कुंतल एल्युमीनियम वायर एवं हार्डवेयर सामग्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना वाली रात एक संदिग्ध छोटा हाथी (लोडर) वाहन घटना स्थल पर दिखायी दिया था। जिस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीती दोपहर करीब 12.30 बजे गौचर पुलिस चैकी पर उक्त संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन से चोरी किया गया पूरा माल (शत-प्रतिशत बरामदगी) बरामद कर लिया गया तथा घटना में संलिप्त चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम मो. दानिश पुत्र राशिद निवासी ग्राम महमूनपुर टिगरी थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद, चाँद मोहम्मद पुत्र इलियास निवासी उपरोक्त, फरमान पुत्र बाबूखान निवासी ग्राम सैमरी थाना राजपुरा जनपद सम्भल उ. प्र. व सुएब पुत्र सालउद्दीन निवासी ग्राम शिकारपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर उ. प्र. बताया। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
