‘वीरांगना’ सम्मान समारोह में उत्तराखंड की प्रेरणादायी महिलाओं को किया गया सम्मानित

देहरादून। एनजीओ प्रकोष्ठ, जिला महानगर देहरादून, भारतीय जनता पार्टी द्वारा रेसकोर्स स्थित एक होटल में ‘वीरांगना’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसमें उत्तराखंड की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में कौस्तुभ नंद जोशी, सविता कपूर, सुशील बहुगुणा सीमा इसर, मोंटी कोहली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। समारोह में ‘वीरांगना’ सम्मान से नेहा शर्मा, रीना जगी, गुरप्रीत चावला, एडवोकेट सीमा चड्ढा, तनुजा रावत, डॉ. अंजना उनियाल, शिवानी कौशिक गुप्ता, विप्लवी एम. शर्मा, डॉ. रिम्पी गर्ग, आरती नत्रा, जितेंद्र सिंह बिष्ट, हिमानी रावत, प्रगति साधना, राशि चंदोला, रीना कुँवर, संगीता केडिया, रिधम शर्मा, प्रीति भट्ट, डॉ. ललिता, जहान आनंद नेगी, निधि वत्स, रेणु जैन, रोहित ममगाईं, आकाश भारद्वाज और विक्रम शाह को सम्मानित किया गया। जिला संयोजक नलिनी त्रिखा तनेजा ने कहा कि यह आयोजन समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को पहचान और सम्मान देने का है।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.