प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरी विशाल के दर्शन

1 min read

चमोली। सोमवार सुबह प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने धाम पहंुचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुकेश अंबानी ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को 10 करोड़ रुपये की धनराशि दान दी।
सोमवार सुबह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे है, यहां उन्होंने बदरी-विशाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। बदरीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। बता दें कि मुकेश अंबानी प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन करते हैं और मंदिर समिति को उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग भी प्रदान करते हैं। उनके इस योगदान को धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) सोहन सिंह राणा ने बताया कि मुकेश अंबानी सुबह करीब 9.15 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। उनके साथ परिवार के कुछ सदस्य एवं करीबी सहयोगी भी मौजूद थे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल की विशेष पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी और इसके उपरांत केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। मुकेश अंबानी द्वारा दिया गया यह दान धाम में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और मंदिर समिति की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में सहायक होगा। केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम में उद्योगपति मुकेश अंबानी की बड़ी आस्था है। हर साल की तरह वो इस बार भी बदरी केदार के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.