कृषि मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

1 min read

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड की चाय के व्यापक प्रचार-प्रसार आकर्षक पैकेजिंग और प्रभावी ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान भवन, देहरादून में उपयुक्त स्थान पर टी-आउटलेट स्थापित करने के निर्देश भी दिए, ताकि उत्तराखंड की चाय के साथ-साथ राज्य के जैविक उत्पादों को भी बेहतर बाजार और पहचान मिल सके। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने लगातार हो रही बारिश के कारण जिन किसानों की फसलें बाजार तक नहीं पहुंच पा रही हैं, उनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कृषि मंत्री ने बरसात से फसलों को हुए नुकसान का नियमित मॉनिटरिंग और आकलन करने के साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट मंत्रालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब, कीवी, ड्रैगन फ्रूट सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री जोशी ने नाबार्ड के माध्यम से प्रदेशभर में संचालित पॉलीहाउस निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, उन्हें समय पर पूर्ण करने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कृषि से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ समय पर किसानों तक पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडेय, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, निदेशक उद्यान आरके सिंह, निदेशक बागवानी मिशन महेन्द्र पाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.