मोर्चा ने मुख्यमंत्री से की पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग

1 min read

देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उपनल के माध्यम से जल विद्युत निगम में कार्योजित पूर्व सैनिकों को सामान कार्य समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। श्री धामी ने कार्यवाही का भरोसा दिलाए।
नेगी ने कहा कि यूपीसीएल में कार्योजित पूर्व सैनिकों को लाभ अनुमन्य हो चुका है। नेगी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों के मामले में जनहित याचिका संख्या 116, 2018 कुंदन सिंह बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य आदि याचिका में मा.उच्च न्यायालय द्वारा उपनल के माध्यम से कार्योजित प्रायोजित कार्मिकों को समान कार्य-समान वेतन आदि देने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में शासन द्वारा 3 फरवरी 2026 के द्वारा समान कार्य-समान वेतन दिए जाने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए थे द्य उक्त निर्देशों के अनुपालन में लगभग सभी विभागोंध् निगमों द्वारा पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन आदि दिये जाने के निर्देश का अनुपालन हो चुका है, लेकिन यूजेविएनएल द्वारा आज तक उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। मोर्चा को भरोसा है कि पूर्व सैनिकों को बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.