महिला ने कहा-अस्पताल में समय पर उपचार न मिलने के कारण हुई उसके बेटे की मौत

मसूरी। उप जिला चिकित्सालय में एक महिला ममता ने आरोप लगाया है कि गत सुबह उनका बच्चा बीमार हो गया व वह अस्पताल पहुंची लेकिन अस्पताल में किसी ने दरवाजा नहीं खोला 13 साल के बेटे का निधन हो गया। वहीं अस्पताल के सीएमएस डा. खजान सिंह चैहान ने कहा कि बच्चे का अस्पताल में उपचार किया गया है, अगर इसमें लापरवाही पायी गयी तो चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उप जिला चिकित्सालय में महिला ममता ने कहा कि उनके बच्चे की तबियत बहुत खराब थी जिसे लेकर सुबह पांच बजे वह अस्पताल पहुंची लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला व जब धक्का दिया तो दरवाजा खुला व उसके बाद जो वहां मौजूद थे उन्होंने साइन किए व कहा कि आठ बजे आना उसके बाद वह चली गयी, जबकि वह वेतन ले रहे है ऐसे में किसी की मदद नहीं करना गलत है,व वह वहां से बच्चे को लेकर चली गयी। लेकिन वहां किसी ने नहीं सुनी। जबकि उसी दिन दिन में मत्री गणेश जोशी आये थे, लेकिन वहां कोई सुविधा नहीं है, उन्होंने कहा कि मेरा बच्चा चला गया लेकिन किसी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए, रोगी को उपचार मिलना चाहिए। इस संबंध में पूछने पर सीएमएस डा. खजान सिंह चैहान ने कहा कि सुबह करीब पांच से साढे पांच बजे एक 11 साल का बच्चा लेकर महिला आयी, जिसका इलाज किया गया। उन्होंने कैमरे में देखा कि चिकित्सक बच्चे का इलाज कर रहा है साथ में एक स्टाफ खडा है। सीएमएस ने कहा कि यह गलत है लेकिन फिर भी उन्होंने निर्देश दिए कि कमेटी बना कर जांच की जायेगी अगर चिकित्सक दोषी पाया गया तो उसे तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जायेगा।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.