आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष ने सीएम से की भेंट

1 min read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने मुलाकात कर रानीबाग-भीमताल रोप-वे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन से संबंधित पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि रानीबाग-भीमताल रोप-वे परियोजना क्षेत्र के पर्यटन और आधारभूत विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुमायूं क्षेत्र के इन प्रमुख पर्यटन स्थलों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए रोप-वे परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रानीपुर, भीमताल, नैनीताल व कैंचीधाम के लिए रोप-वे परियोजनाये इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होंगे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही का भी आश्वासन दिया है।

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.