Recent Posts

21 August 2026

डा. वाचस्पति मैठाणी की 76वीं जयंती पर संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

देहरादून। डा. वाचस्पति मैठाणी की 76वीं जयंती पर आयोजित छठी अखिल भारतीय संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह में संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदान किए। हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार गैरोला, समाजसेविका सुमित्रा धूलिया, हरिप्रिया तुरखिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने की। कार्यक्रम में अकबर सिंह नेगी, सुभाष झिल्ड़ियाल, डा. रामभूषण बिजलवाण, विजेंद्र सिंह नेगी, डा. सतोष खंडूड़ी, रूकमणि देवी, आचार्य चंद्रभूषण, इंद्रभूषण बडोनी,त कमलापति मैठाणी, कैलाशपति मैठाणी आदि उपस्थित रहे।
संस्कृत प्रतियोगिता के इन विजेताओं को किया गया सम्मानित

You may have missed

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.