Recent Posts

21 August 2026

राज्यपाल ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बधाई दी

देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन त्याग, साहस, और पराक्रम की अनुपम मिसाल है। उन्होंने न केवल धर्म, संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया, बल्कि एक आदर्श समाज की स्थापना के लिए सत्य, न्याय और करुणा के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।
राज्यपाल ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने आदर्शों और शिक्षाओं के माध्यम से पूरे विश्व को प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया। उनका जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने, अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े रहने और समाज में भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन दर्शन और उनकी शिक्षाएं आज भी मानवता के कल्याण के लिए मार्गदर्शक हैं। राज्यपाल ने इस शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के उपदेशों को आत्मसात करें और समाज में शांति, सौहार्द और समर्पण की भावना को बढ़ावा दें।

You may have missed

Copyright Him Path©2023 (Designed & Develope by manish Naithani 9084358715) All rights reserved. | Newsphere by AF themes.